सक्ती/बिलासपुर.
सक्ती जिले में बुधवारी बाजार के पास ट्रैक्टर चालकों को पिस्टल दिखाकर अवैध रूप से वसूली करने वाले आरोपी संदीप कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा और पिस्टल को बरामद किया गया है। आरोपी पर धारा 341, 387, 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी अनुसार, सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालकों को रोककर रखा है और पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती पैसे की उगाही की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जहां संदीप कुमार गुप्ता निवासी सक्ती को पुलिस में गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप कुमार गुप्ता के पास से एक एयर पिस्टल और देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। वहीं, आरोपी के पास से एक वेब न्यूज का आई कार्ड भी मिला है। आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ धारा 341, 387, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसपी अंकिता शर्मा ने सक्ती जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह से जो कोई भी पिस्टल लेकर लोगो को डरा धमका रहा है। उन पर कार्रवाई करें, शहर या गांव क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई करें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय