कोरबा
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर दिखाकर बरगलाने का काम किया है।
किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जिसे पिछले 10 साल से जनता देख रही है। 10 साल में केंद्र की बीजेपी सरकार कुछ खास नहीं कर पाई और अब 2047 के सपने दिखाकर देश का संविधान व लोकतंत्र को मनमाने ढंग से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश में लगे हैं। देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय