बीजापुर.
बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम के 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें अधीक्षक नें अस्पताल मे भर्ती कराया है। अचानक एक साथ इतने बच्चों के बीमार पढ़ने से हड़कंप मच गया हैं। आश्रम में शाम को प्रार्थना करते समय अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े।
देखते ही देखते अन्य बच्चों को भी चक्कर आने लगा। अधीक्षक ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरो नें बच्चो का इलाज शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक, हिस्टेरिया डर कि वजह से बच्चों को चक्कर आया है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल मे इलाज के बाद भूत-प्रेत का शक जाहिर करते हुए अधीक्षक ने बच्चों को झाड-फूंक भी कराया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय