बीजापुर.
भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य व सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रहे तिरुपति कटला की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, तिरुपति कटला शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने बीजापुर से 25 किलो मीटर दूर तोयनार गये हुए थे।
कटला शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार गर्दन व छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
नक्सली हमले से गंभीर रूप से घायल हुए तिरुपति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कटला की मौत खबर से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं खबर सुनते ही उनके रिश्तेदार, राजनैतिक दल के व नागररिक अस्पताल पहुंचने लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य व सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रहे तिरुपति कटला की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, तिरुपति कटला शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने बीजापुर से 25 किलो मीटर दूर तोयनार गये हुए थे। कटला शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार गर्दन व छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय