धमतरी।
जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बस्तर रोड में तीर बीड़ी कारखाना से सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।
वहीं नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम युवराज नाग (उम्र 18 साल) पिता जितेंद्र नाग है। दोनों सुभाष नगर वार्ड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय