बिलासपुर.
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले हिर्री थाना क्षेत्रान्तर्गत बाईपास स्थित ग्राम बेलमुंडी में खूंखार अपराधियों द्वारा पिस्टल,देशी कट्टा और धारदार चापड़ से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसमें 10 अपराधियों को पकड़ा था। जिसमें एक आरक्षक लगातार अपराधियों के फोन और मैसेज कर संपर्क में था। इसपर उसे बर्खास्त कर दिया गया।
दरअसल, हिर्री पुलिस को 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रतनपुर बाईपास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी में एक यार्ड नुमा जगह में करीब 8 से 10 शातिर खतरनाक अपराधी अपने पास देसी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुए हैं। इसकी सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग चार टीम बनाई और चारों टीम को शनिवार की रात 9:15 में यार्ड के चारों तरफ घेर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर यार्ड में छुपे अपराधी लोडेड पिस्तौल देसी कट्टा और धारदार हथियार लहराते हुए पुलिस को गोली मारने की धमकी देने लगे थे। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 10 आरोपियों को पकड़ लिया। अपराधियों से एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस और कई धार हथियार सहित 21 किलो गांजा, दो कार और दो ट्रक बरामद हुए। इसी बीच पता चला कि सिरगिट्टी थाना में पदस्थ आरक्षक बबलू बंजारे आरोपीयो के मोबाइल पर लगातार संपर्क में था। आरक्षक अपने विभाग के हर गतिविधियों की जानकारी इन अपराधियों को देता था। पुलिस अधीक्षक ने जांच उपरांत तत्काल उसे निलंबित कर दिया था। वहीं मामले की विस्तार पूर्वक जांच शुरू की गई। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल की डिटेल निकाली गई। जिसमें आरक्षक बबलू बंजारे लगातार उनके संपर्क में रहने की बात सामने आई। फिलहाल, आरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय