जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।
गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय