कोण्डागांव.
कोण्डागांव जिला के बनजुगानी गांव में एक ही परिवार के नौ बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार सभी बच्चों को गंभीर हालत में कोण्डागांव जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मंगलवार की सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र गए हुए थे, जहां खेलते-खेलते अधिकतर बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया।
आंगनबाड़ी में खेलने के दौरान रतनजोत बीज खाने वाले बच्चों में नित्या पोयाम 4 वर्ष, दिवांसी पोयाम 4 वर्ष, कांति पोयाम 6 वर्ष, आयुष पोयाम 3 वर्ष, शिवानी पोयाम 5 वर्ष, नियासा पोयाम 4 वर्ष, दीपेश पोयाम 4 वर्ष, शामिल हैं। ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं आंगनबाड़ी आए हुए थे जहां उन्होंने एक साथ रतनजोत का बीज खा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ अनामिका नेताम पीड़ितों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय