कोरिया.
कोरिया में बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी निवासी रामदेव जो दिव्यांग होते हुए भी मोटर वाइंडिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्होंने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के समक्ष बैशाखी की जरूरत बताते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने रामदेव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिया और कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें बैशाखी उपलब्ध कराई गई।
रामदेव, जिनको पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई थी, घर से दुकान तक जाने में असुविधा का सामना कर रहे थे। बैशाखी मिलने पर उन्होंने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इतनी जल्दी मदद मिल जाएगी, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। कलेक्टर के इस त्वरित पहल और निर्णय से जिले में प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। आमतौर पर सरकारी कार्यों में देरी की धारणा होने के बावजूद, कलेक्टर के इस कदम ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा सकता है। रामदेव और उनकी पत्नी मिलकर मोटर वाइंडिंग का कार्य करते हैं और अपनी मेहनत से परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने में लगे हुए हैं। उनके इस संघर्ष और मेहनत को देखते हुए प्रशासन की ओर से की गई यह मदद उनके जीवन में एक नई आशा लेकर आई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय