नारायणपुर.
नारायणपुर जिले के ग्राम सोनपुर और घमंडी में रहने वाले दो ग्रामीण फल खाने के लिए घर से दूर नाला के पास जंगल में गए थे। अचानक से ग्रामीणों के पैर और कमर के पास गोली आ लगी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल बुधु (45) निवासी सोनपुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रिश्ते में भाई लगने वाले गोरा को फल खाने के लिए जंगल चलने की बात कही। जंगल जाने के बाद अचानक फल खाने के दौरान बुधु के पैर ने एक गोली आ लगी, जिसने पैर को चीर दिया। बुधु की आवाज को सुन पास में खड़े गोरा को भी कमर के पास गोली आ लगी। इसके बाद दोनों ग्रामीण वहीं गिर पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि गोली किधर से चली, किसने चलाई उसे नहीं मालूम, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद जंगल आये जवानों ने घायल ग्रामीणों को देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले गए, जहां घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। ग्रामीणों की हालत को देखते हुए एक पुलिस टीम भी घायलों के साथ रवाना की गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय