कोंडागांव.
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में बीती रात नक्सलियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं, युवक की मौत से घर में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मण्डावी 33 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, अपने साले के साथ गांव के ही एक परिवार के घर चल रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात गया हुआ था शादी से वापस पैदल अपने घर साले के साथ जा रहा था कि अचानक पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे और दिनेश के पीठ में एक गोली मारकर फरार हो गए। साथ में मौजूद साले ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। घायल को पहले धनोरा लाया गया उसके बाद बेहतर उपचार के लिए केशकाल के अस्पताल लाया गया। जहां उपचार से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी कि आखिर दिनेश की हत्या क्यों कि गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय