रायपुर.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार की शाम को रायपुर के मेकाहारा गये। वहां पर दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-हाल लिया। मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था।
आगे बताया कि ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ था। इसमें 16 मरीजों को इन्फेक्शन के इलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजों का फिर से ऑपरेशन हो गया है। चार मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ। इंफेक्शन के चलते रायपुर लाये सभी मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसकी वापस आने की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकांश के आंखों की रोशनी चली गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी मरीजों की आंखों की रोशनी गयी। बिना सुविधा और समुचित दवा के मरीजों के आपरेशन का डाक्टरों का टारगेट दिया गया। जिसके कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कांग्रेस का जांच दल भी दंतेवाड़ा जाने वाला है। जहां पर भी हम गड़बड़ी की जांच करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन मरीजों की आंखो की रोशनी गयी है, उनका इलाज प्रदेश के बाहर के बड़े अस्पतालों में कराया जाये तथा जीवन यापन के लिये 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय