पेण्ड्रा.
पेण्ड्रा के बचरवार गांव के पंडरी पारा में एक विशालकाय अजगर गाय के सार में घुस गया। खूंटे से बंधे हुए बछड़े पर घात लगाए बैठा हुआ था। उसी दौरान घर के मालिक को आह्त हुई और उसने तत्काल बिना देर किए मामले की जानकारी सर्पमित्र को दी। मौके पर पहुंचकर सर्पमित्र ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल मे छोड़ दिया तब कही जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
बरसात के मौसम में कीड़े मकोड़े, सांप इनसे सावधान रहने की आवश्यकता होती है और ये घरों की ओर आने लगते हैं। ऐसा ही हुआ पेण्ड्रा के बचरवार के पंडरी पारा इलाके में रहने वाले छोटेलाल राठौर के घर में जहां उनके घर के अंदर गाय के रहने वाले सार में एक छोटे से गाय के बछड़े को खूंटे से बांधकर रखा गया था। इस दौरान छोटेलाल राठौर और घर के कुछ सदस्यों को कुछ अजीब सी आवाज आ रही थी। जिसके बाद वे लोग धीरे-धीरे गाय के सार में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर वहां पर स्थित एक खिड़की पर पड़ी। जिसमें एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। वह सार के अंदर खूंटे में बंधे एक बछड़े पर घात लगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान घर वालों ने अपने स्तर पर उसे सांप को भगाने का काफी प्रयास किए पर अजगर था कि वहां से बिल्कुल नहीं जा रहा था। इतने में घर वालों ने घर में अजगर घुसने की जानकारी सर्पमित्र द्वारिका कोल को दी। घटना की जानकारी मिलते ही द्वारिका कॉल तत्काल 10 से 15 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंच गए। उसके बाद वो विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय