रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की शाम दोस्तो के साथ नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया था। दो दिनों तक नगर सेना के गोताखोरों के द्वारा पानी में बहे युवक की खोजबीन की जा रही थी इसी बीच आज सुबह समलाई घाट के आगे लापता युवक की लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के गोवर्धपुर में स्थित पचधारी डेम में सोमवार की शाम दोस्तों के नहाने पहुंचा पप्पु चैहान 17 साल पानी के तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों के अलावा थाने में दी जिसके बाद नगर सेना के द्वारा 12 सदस्यों की दो टीम बनाकर खोजबीन की जा रही थी। कल सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लापता युवक की खोजबीन करने के बावजूद पानी में बहे युवक का कही कोई सुराग नही मिला था। जिसके बाद आज सुबह पांच बजे से युवक की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह 8 बजे के करीब समलाई मंदिर के आगे देवांगन धर्मशाला के पीछे युवक का शव पानी में तैरते मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय