रायपुर.
रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग ने एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह एसआई, 13 एएसआई, एक महिला प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों का तबादला किया गया है।
इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात आदेश जारी किया है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य (cg police officer transfer) राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है और पुलिस बल को बेहतर ढंग से तैनात करना है ताकि शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय