सक्ति.
सक्ति जिले के डभरा में घर के कमरे के अंदर संतोषी साहू का शव बेड में मिला है। पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है,डभरा थाना क्षेत्र की है घटना। डभरा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली कि संतोषी साहू की संदिग्ध हालत में बेड पर शव पड़ी हुई है।
सूचना पर पुलिस पहुंची फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया । वही मृतिका संतोषी साहू के पति हुलेश साहू को 28 वर्ष को पकड़ा कर पूछताछ करने पर बताया कि शनिवार की रात को बड़े भाई से दूरी बनाकर रखने की बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ था। इस बात को लेकर गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू को गिरफ्तार किया है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय