दुर्ग.
लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग के मानस भवन पहुंचे थे। जहां लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा में प्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका लगा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमा बघेल के भाजपा प्रवेश को लेकर कहा कि भाजपा से आई थीं और दोबारा भाजपा में गई हैं। सीमा बघेल के अलाव पूर्व जिला अध्यक्ष स्वा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय