धमतरी।
मुजगहन बाईपास तालाब में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, दिवाली के दूसरे दिन सुबह मुजगहन बाईपास तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली. युवकी की लाश देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं लाश मिलने की खबर से आस-पास के क्षेत्र से लोगों भीड़ इकट्ठी हो गई. इधर सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है. मामले में एएसपी मणिशंकर चंन्द्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. इस बात को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय