कोरबा.
कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत पावर सिटी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। चोर रात के वक्त घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और दो लाख की नगदी रकम समेत जेवरात लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि मकान नाथू लाल यादव का है। जहां अमितेश राठौर पिछले सात सालों से किराए पर परिवार सहित रहता है।
तबियत खराब होने पर परिवार सहित इलाज कराने बाहर कोरबा आए हुए थे। जहां रात अधिक बारिश होने कारण कोरबा में ही रुक गए। सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सब सामान फैला मिला। इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में डेढ़ लाख रुपये नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात रखे थे, जिनपर चोरों हाथ साफ किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय