सुकमा.
सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है। जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो। ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई।
लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं होती थी और फाइलें धूल खा रही होती थी मिली जानकारी के अनुसारचिंतलनार थानाक्षेत्र अंतर्गत पीडीएस राशन कालाबाज़ारी के 2 मामले में 2 फ़रार आरोपी गिरफ़्तार किये गए है। चिंतलनार में कुल 571 क्विंटल पीडीएस राशन ,बाज़ार मूल्य 2544195 रुपये की अवैध कालाबाज़ारी हुई थी। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार के अपराध अपराध क्रमांक 13/2024 धारा धारा – 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी विजय हेमला 24 वर्ष पिता भीमा निवासी बंजेपल्ली सेल्समेन एलमपल्ली को अपराध क्रमांक 14/2024 धारा – 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी भीमसेन वेट्टी उम्र 19 वर्ष पिता रामलाल निवासी केरलापेंदा सेल्समेन केरलापेंदा को गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य फ़रार आरोपी हिमानी मडकम सरपंच , तेलाम पायके सरपंच, गोपी कृष्ण राजपूत सचिव, हिमांचल पूरी सचिव की तलाश जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय