रायपुर
मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा।
श्रीमती हेमा मालिनी ने कल रायगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे,लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल बदल गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय