छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी ‘डोनेट फॉर देश’ में 12वें नंबर पर, कुल रकम मिली 37 लाख

रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पार्टी को फंड देने के नाम पर देश में 12वें नंबर पर हैं। प्रदेश कांग्रेस के 19.50 लाख से ज्यादा सदस्य और पदाधिकारी हैं, लेकिन 'डोनेट फॉर देश' के लिए डोनेशन सिर्फ 2.9 फीसदी लोगों ने दिया है। इनसे 37 लाख ही मिले। अगर ये सभी 138 रुपए भी डोनेट करते तो छत्तीसगढ़ से यह राशि 26 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाती।

You may have missed