रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार को दोपहर बाद पांच दिनों की प्रवास पर रवाना हो गए। इस बीच वे मुंबई, दिल्ली, गुजरात व मध्यप्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक अवार्ड सेरेमनी में शामिल होंगे। रात में दिल्ली पहुंच जायेंगे। शुक्रवार को दिल्ली में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ केन्द्रीय वित्त मंत्री की बैठक है उसमें शामिल होंगे। शनिवार को गुजरात में कुछ चुनावी सभा करेंगे। फिर इंदौर पहुंच जायेंगे जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा में तीन दिन शामिल रहने का है। 29 नवंबर की शाम श्री बघेल वापस रायपुर लौटेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय