रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जोरों से तैयारियां जारी है।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुचेंगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय