भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को मंडला में कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे। दोनों नेता यहां पर भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे थे। नामांकन जमा करने से पहले हुई रैली में दोनों नेताओं ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर हमले किए।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव और वीडी शर्मा ने नर्मदा की पूजा अर्चना की, इसके बाद रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन किये। यहीं पर दोनों ने मं नर्मदा की पूजा अर्चना की। इसके बाद दोनों नेता रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद रैली में शामिल होने के लिए निषादराज भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने यहां पर विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री रहें, उन्होंने मंत्री रहते सभी वर्गो के हित में काम किए हैं। वे इस बार जीत का नया इतिहास रचेंगे। इसके बाद रैली में शामिल होकर दोनों नेता नामांकन भरवाने के लिए जाएंगे। इसके बाद वे यहां के जिला कार्यालय भी जाएंगे और प्रबंध समिति की बैठक लेंगे साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया