रतलाम
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। रतलाम लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के लिए वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहर में एक रोड शो किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज ऐसे रॉकेट हैं, जिन्हें कितना भी लॉन्च करो सीधे जमीन पर गिरते है।
सीएम मोहन आज दोपहर रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद चौक से बाजार तक एक रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप, प्रत्याशी अनीता चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एक खुले रथ में सवार होकर चिलचिलाती धूप में शहर में घूमे। धान मंडी रानी जी के मंदिर पर डॉक्टर यादव ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें कितने ही बार लॉन्च कर लो यह ऐसा रॉकेट है, जो सीधा जमीन पर आकर धड़ाम से गिरता है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में शराब कांड में जमानत पर छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बक्शा। उन्होंने कहा कि हमारे विकासशील प्रधानमंत्री की जो बुराई कर रहा है, वह खुद कई धारा में जमानत पर है। अगर उनमे जरा भी शर्म में होती, तो जमानत की शर्तों के अनुरूप वो जेल से बाहर ही नहीं आते। उन्होंने कहा कि आज वह किस मुंह से प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। वहीं रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगह मंच लगाकर सीएम मोहन का फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया