नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर दिल्ली हवाईअड्डे ने यात्री परामर्श जारी की गई है। दिल्ली समेत 6 राज्यों के एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 6 बजे कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स को सलाह दी कि वे अपनी फ्लाइट्स की उड़ान कंफर्म करने के बाद ही एयरपोर्ट आएं।
बता दें कि दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान भी घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि नए साल में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देश का फोग मैप जारी किया है। इसमें रेड सर्कल वाले एरिया धुंध से ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश ओर पूर्वी तेलंगाना के कुछ हिस्से शामिल हैं।
वहीं, हैदराबाद और बेंगलुरु से भी कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। विस्तारा ने अपने कई फ्लाइट्स के रूट में बदलाव की घोषणा की। विस्तारा एयरलाइंस ने हैदराबाद से दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को डायवर्ट कर दिया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया