नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में "बुलडोजर न्याय" पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का।" प्रियंका गांधी ने कहा, "बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।"

More Stories
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला
विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य