रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का 30 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आगमन होगा। यहां से वे सीधे जांजगीर-चांपा के जिले के चांपा के भालेराय मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार की दोपहर को पहुंच रहे है जहां वे कांग्रेस कार्यकतार्ओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
चुनावी सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया कोरबा लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत सहित जिला जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी विधायक गण शामिल होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय