रायपुर
सनातन धर्म प्रचार परिषद की ओर से लाखेनगर हिंद र्स्पोटिंग मैदान में 16 फरवरी से आयोजित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन अभिषेक, अनुष्ठान व श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हैं शहर के बीचोबीच यह आयोजन रखा गया है। विशाल डोम मैदान के बीचो-बीच तैयार किया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में भी लोग आसानी से बैठ कर कथा श्रवण कर सकेंगे।
सनातन धर्म प्रचार परिषद की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि संत राजीवनयन एवं संजीवनयन महाराज के द्वारा अनुष्ठान व कथा सत्संग संपन्न कराया जायेगा। छत्तीसगढ़ की सुख शांति व समृद्धि के लिए आयोजित धार्मिक आयोजन में संभवत: पहली बार होगा कि सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जायेगा। 16 फरवरी को दोपहर एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जायेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय