ब्रिजटाउन
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में उनकी टीम स्कोरबोर्ड का दबाव नहीं झेल सकी। विराट कोहली के 76 रन और डैथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह तथा हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया।
माक्ररम ने हार के बाद कहा, ‘‘फिलहाल तो निराश हूं। इससे उबरने में समय लगेगा। हमने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी भी अच्छी रही लेकिन जीत तक नहीं पहुंच सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई मैचों में देखा कि आखिरी गेंद तक कुछ नहीं कह सकते। स्कोरबोर्ड का दबाव हमेशा था। यह अच्छा मैच था और इसने साबित किया कि हम फाइनल खेलने के हकदार थे।’’

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई