रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाईन हेलीपेड में भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में प्रबंधक रहे श्री तरुणेश सिंह परिहार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 70 सालों में पहली बार बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ से उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का प्रबंधक बनाया। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री परिहार ने बताया कि उन्हें दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश में आयोजित 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में, जिसमें भारतीय टीम को सफलता मिली में टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि टीम का मैनेजर होने के नाते सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रृंखला में जीती गई ट्रॉफी उठाने का मौका उन्हें भी मिला। ज्ञातव्य है कि श्री परिहार राजधानी रायपुर स्थित श्यामनगर के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने श्री परिहार को उनकी इस उपलब्धि के साथ प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी एवँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय