रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवँ विधायकगणों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसान हित में धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री चन्द्रदेव राय एवँ श्री इन्द्रशाह मंडावी, विधायक श्री केशव चन्द्रा और श्री भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय