बड़वानी
ई-दक्ष केन्द्र बड़वानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म ऑनलाइन करने संबंधित प्रशिक्षण नगरपालिका बड़वानी एवं जनपद पंचायत बड़वानी के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर अक्षय सोनी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की कौन- कौन सी महिलाए पात्र होती एवं कौन-कौन अपात्र होगी, ऑनलाइन आवेदन पूर्व ई केवायसी, बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होना चाहिए । आवेदन करते समय केवल समग्र आईडी आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता रहेगी ।
आवेदन करने के दो तरीके होगे। पहला वेबसाइट पर जाकर दूसरा मोबाइल एप के माध्यम से कर्मचारी द्वारा अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग किया जा कर फॉर्म की एंट्री की जावेगी। जैसे ही संबंधित महिला का समग्र नंबर लिखा जायेगा वैसे ही संबंधित कि सारी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथी, ई-केवायसी की स्थिति, बैंक खाता के आधार से लिंक एवं डीबीटी संबंधित सारी जानकारी दिखाई देगी फिर संबंधित महिला का फोटो लिया जावेगा ।
उसके बाद आवेदिका द्वारा की गयी घोषणा संबंधित जानकारी होगी और अंत मे महिला के रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी आयेगा, जिसके बाद फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट हो जाएगा, जिसकी पावती महिला को दी जावेगी ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू