जगदलपुर
जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार मोड़ में रविवार की दोपहर को सीआरपीएफ जवानों से भरा वाहन मोड़ में पलट गया। इस हादसे में कुछ जवान भी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सीआरपीएफ के करीब 20 से 25 जवान मौजूद थे, जो दोरनापाल से बारसूर जा रहे थे, रविवार की दोपहर को बास्तानार घाट के पहले मोड़ में अचानक से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।
घटना के तत्काल बाद गीदम थाना पुलिस धनंजय सिन्हा के साथ ही कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर उपचार के लिए गीदम के अस्पताल लाया गया। जहां 3 जवानों को ज्यादा चोट आई है, ये सभी जवान सीआरपीएफ के 223, 74 व 171 बटालियन के बताए जा रहे हैं। अन्य घायल सीआरपीएफ जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय