February 11, 2026

एक बार फिर क्रूड ऑयल के दामों ने तेजी, राजस्थान में पेट्रोल – डीजल की कीमतें स्थिर

जयपुर

क्रूड ऑयल के दाम लगातार गिरने के बाद एक बार फिर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उत्‍पादन में कटौती की आशंका से क्रूड के दाम में फ‍िर से तेजी आ गई है। क्रूड ऑयल फिर से 90 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार चला गया है। लेकिन फिलहाल घरेलू बाजार की स्थिति देखी जाए तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 5 अक्टूबर 2022 को नई रेट जारी कर दी गई है। नई रेट के अनुसार राजस्थान में पेट्रोल और डीजल में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दें कि राजस्थान में 22 मई के बाद पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

राजस्थान के प्रमुश शहरों के भाव
राजस्थान में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल की कीमतें नहीं बढ़ने के कारण भाव स्थिर हैं। यहां राजधानी जयपुर में अभी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपए है। इसी तरह डीजल 93.72 रुपए प्रतिलीटर है। इसके अलावा अजमेर में पेट्रोल 108.43 रुपए और डीजल 93.67 रुपए, अलवर में पेट्रोल 109.71 रुपए और डीजल 94.81 रुपए हैं।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिले बीकानेर में पेट्रोल 110.72 रुपए और डीजल 95.75 रुपए, गंगानगर में पेट्रोल 113.65 रुपए और डीजल 98.39 रुपए, जैसलमेर में पेट्रोल 110.71 रुपए और डीजल 95.74 रुपए, जोधपुर में पेट्रोल 109.34 रुपए और डीजल 94.51 रुपए है। इसी तरह कोटा में पेट्रोल 108.19 रुपए और डीजल 93.45 रुपए और उदयपुर में पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 94.44 रुपए लीटर मिल रहा है।

ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

You may have missed