कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था। बोड़ला थाना प्रभारी टीआई व्यास नारायण चुरेंद्र ने बताया कि यह मामला 6 नवंबर का है। नाबालिक बच्ची अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बस में बैठकर आ रही थी।
आरोपी श्यामलाल पिता वीरन राम धुर्वे ग्राम चोरभठ्ठी ने इसी दौरान बच्ची को अकेला देखकर रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर किया गया।
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर गुजरात में छुपा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम आरोपी को दहेज, जिला भरूच (गुजरात) से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय