जगदलपुर.
जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक की देर रात तबियत खराब होने के कारण उन्हें मेकाज में भर्ती किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक भी देर रात अस्पताल पहुंचे, जहां मंगलवार की सुबह उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि उदित पुष्कर आईपीएस जो वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के पद पर पदस्थ है।
सोमवार की रात अचानक से उनके सीने में दर्द होने के कारण मौके पर तैनात जवानों ने आला अधिकारियों को सूचना देते हुए मेकाज में भर्ती किया गया।सीएसपी के स्वास्थ्य खराब होने की जानकती लगते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, यातायात प्रभारी अभिजीत भदौरिया के अलावा अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सीएसपी को बेहतर उपचार के लिए एमआईसीयू में भर्ती करने के साथ ही उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया। खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय