कोरबा
फर्जी अंक सूची के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में नौकरी करने वाले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। एक समाज सेवी के शिकायत के आधार पर मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। फर्जी अंकसूची मामले में आरोपी शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
शिकायत पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया था कि शिक्षक ने शिक्षाकर्मी भर्ती के समय जो अंक सूची प्रस्तुत किया उसमें प्राप्तांक 450 में 246 नंबर का था। जो अंकसूची बाद में सेवा पुस्तिका में प्रस्तुत किया उसमें 450 में 354 अंक प्राप्त होना दर्शित है। फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी के मामलों में पूर्व में किए गए कार्रवाई का हवाला देते हुए गौरीशंकर नारंग भी कार्रवाई की मांग की गई थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय