बिलासपुर.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद थे।
डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय