रायपुर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से रिसाली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे रिसाली नगर निगम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर पौने एक बजे रिसाली से न्यू खुर्सीपार के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर एक बजे न्यू खुर्सीपार, भिलाई के सम्राट अशोक चौक में कुश जयंती और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने दो बजे न्यू खुर्सीपार से रायपुर के लिए रवाना होंगे। साव दोपहर ढाई बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय