उज्जैन
मंगल कामना को लेकर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपनी पत्नी सुनीता शुक्ला के साथ उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भग्रह में भगवान श्री मंगलनाथ की हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंगलनाथ मंदिर के पुजारी अर्पित गुरु के अनुसार मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश में अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन किया और हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता शुक्ला भी मौजूद थी। मंदिर में पंडित अर्पित गुरु के द्वारा शुक्ला दंपति से मंगलनाथ जी का पूजन अर्चन करवाया गया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया