भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में रौसर चौराहे से कुठुलिया मार्ग में बीहर नदी पर पहुंच मार्ग सहित 11 करोड़ 59 लाख रुपए लागत के पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल के बन जाने से रौसर एवं निपनिया क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक तरक्की होगी तथा आसपास के गांवों की 28 हजार से अधिक जनसंख्या को सहज आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी। पुल से आसपास के गांवों का संभागीय मुख्यालय सहित रीवा-शहडोल मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क हो जाएगा। सांसद जनार्दन मिश्र, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया