भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर के अल्प प्रवास के दौरान माँ शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मैहर माई शारदा देवी के धाम पहुंचे और मां शारदा देवी के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की. प्रदेश एवं विंध्य क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया, और उपमुख्यमंत्री मैहर से सतना के लिए रवाना हुए. मैहर से लेकर सतना तक उपमुख्यमंत्री का जगह-जगह पर BJP कार्यकर्ताओं व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. साथ ही उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की.

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया