मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपुर में अभी डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते चार दिनों से महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 20 लोग डायरिया की चपेट में आ चुकें हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। गांव में कैंप लगाए गए हैं,जहां पर लोगों के इलाज किया जा रहा हैं। बता दें की बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा लगातार बढ़ जाता है। हरकाटनपुर में भी डायरिया अपने चरम पर है।
यहां पर बीते चार दिनों में करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 अन्य मरीजों को सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीएचई विभाग के कर्मचारी भी गांव में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा पेयजल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वही ग्रामीणों की पेयजल की शुद्धता के लिए हैंड पंप में क्लोरीन डाला जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय