गौरेला पेंड्रा मरवाही
भगवान धनवंतरी जयंती के अवसर पर 9वां आयुर्वेद दिवस 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला (शिविर) का आयोजन पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोटमी के कोटमी बाजार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है। जिला आयुष अधिकारी द्वारा आयोजित मेले में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि होंगे।
प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोगी के रोग निवारण हेतु आयोजित शिविर में विभिन्न बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, बुखार, अपच, खुजली के साथ ही पुराने रोग जैसे वातरोग, उदररोग, चर्मरोग, स्त्रीरोग, मूत्ररोग, गुप्तरोग, श्वांस, हृदय, लिवर से संबंधित रोग एवं वृद्धावस्था जन्य रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा नि:शुल्क परीक्षण एवं औषधि वितरण किया जाएगा। शिविर में बीपी, शुगर की जांच तथा सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज, परामर्श एवं दवाईयां भी नि:शुल्क दिया जाएगा। जिला स्तरीय शिविर-मेला की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखलाल पटेल करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय