रायपुर
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने सभी दिव्यांगजन को 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें हमारी सहानुभूति नहीं हमारे साथ की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजन अपने हौसलों को उड़ान दे सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि कुपोषण और बीमारी अधिकांशत: नि:शक्तता की जड़ होते हैं। इस दिशा में सामाजिक जागरूकता और सहयोग की जरूरत है, जिससे भावी पीढ़ी को स्वस्थ और सक्षम बनाया जा सकें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय