धार
श्री गुजराती रामी माली समाज नवयुवक साख सहकारी संस्था मर्यादित नौगांव धार के संस्था सदस्य स्वर्गीय घनश्याम जगदीश चावड़ा गत दिवस निधन हो गया। श्री गुजराती रामी माली समाज नवयुवक साख सहकारी संस्था मर्यादित नौगांव धार कि संस्था के 1900 सदस्यों का आजीवन बीमा किया गया है।
प्रथम दिवस नामित सदस्य को परिवार सहायता राशि 15 हजार रुपए नगद व तीसरे दिन 2 लाख 25 हजार रुपए का चेक दिया जाता है। सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर हमारी सदस्य स्वर्गीय घनश्याम चावड़ा का देव गमन होने से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके नामित भाई मोहन चावड़ा को 2 लाख 25 हजार का चेक दिया गया।
इस मौके पर संस्था पदाधिकारी अध्यक्ष गेंदालाल टाकोलिया संरक्षक जगदीश चंद्र परमार संयोजक बाबूलाल चौहान उपाध्यक्ष घनश्याम मकवाना राजेश हारोड़ सचिव लक्ष्मीनारायण चावड़ा कोषाध्यक्ष रामप्रसाद हारोड़ उप कोषाध्यक्ष मोहनलाल डोडिया बैंक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र हारोड़ उपभोक्ता भंडार सदस्य जयराम हारोड़ संचालक ओमप्रकाश हारोड़ श्रीमती प्रियंका मकवाना, संस्था कर्मचारी लक्ष्मीकांत परमार महेंद्र चौहान शंकर लाल परमार आदि द्वारा संस्था की ओर से श्रद्धांजलि दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू