रायपुर.
छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जगहों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है। प्रदेश में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।
इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश के लोगों को ठंडी से थोड़ी रहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
बीते दिन बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर सबसे ठंड इलाका रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। आज रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना
है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय