रायपुर
सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके क्षेत्र के लोगों का आत्मीय संबंध है, छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर ये लोग बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं, मुख्यमंत्री भी लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं।
बगिया के कैंप कार्यालय में कुछ समय पूर्व कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी नंदकुमार चौहान ने बताया था कि उनकी पत्नी सुकांती बाई 2019 में आग से झुलस जाने से चल-फिर नहीं सकती है। मुख्यमन्त्री श्री साय ने सुकांती बाई के पैर के इलाज के लिए एम्बुलेंस भेज कर रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैंप कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सुकान्ति बाई जिनके दोनो पैर की सर्जरी हो गई है, उनसे फोन के माध्यम से हाल-चाल लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की द्य मुख्यमंत्री जरूरतमंद लोगों के मसीहा के रूप में सभी की सहायतार्थ कार्य कर रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय